निवार चौकी पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान में दी हेलमेट और सीटबेल्ट की सलाह
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।निवार, 15 सितंबर 2025: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2025 से 22 सितंबर 2025 तक चलने वाले विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत,निवार चौकी पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार,पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट लगाने एवं शराब पीकर वाहन ना चालने,की सलाह दी गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया और नियमों का उल्लंघन करने पर उचित कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं को कम करना है। निवार चौकी प्रभारी नेहा मौर्य ने बताया कि यह अभियान आगामी 22 सितंबर तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
वाहन चेकिंग के दौरान इनका रहा सराहनीय योगदान
चौकी प्रभारी नेहा मौर्य,अरविंद कुशवाहा,वकील यादव, मनीष, रमाकांत दुबे,

