“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के अंतर्गत जिले में भव्य तिरंगा यात्राएं एवं सफाई अभियान आयोजित
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर नगर निगम, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, विद्यालयों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से तिरंगा यात्रा एवं सफाई अभियान का सफल आयोजन किया गया।
कटनी नगर रेलवे स्टेशन से हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा एवं सफाई अभियान नगर निगम के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थी शामिल हुए।
थाना उमरिया पान
क्षेत्रीय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह जी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रीठी
उत्कृष्ट विद्यालय एवं सीएम राइस सांदीपनी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा कस्बे से होते हुए थाना रीठी परिसर पहुंची और पुनः विद्यालय में संपन्न हुई। इस यात्रा में लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
चौकी सिलौडी तिरंगा यात्रा में शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की और राष्ट्रध्वज के सम्मान में उत्साह व्यक्त किया।
थाना बहोरीबंद तिरंगा यात्रा में शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के गीतों एवं नारों के साथ सहभागिता की।इन आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं झंडा सम्मान की भावना को और प्रबल करना रहा।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

