थाना बरही पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी वित्तीय संस्थाओं, बैंक, एटीएम एवम माइक्रोफाइनेंस बैंको को चैक कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी दी गई समझाइए
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था कि आगामी त्यौहारों एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सभी वित्तीय संस्थाओ बैंक एटीएम माइक्रोफाइनेंस बैंक आदि सभी को चेक किया जाकर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित समझाएं दी जावे। इसी क्रम में आज दिनांक 12/08/2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय राघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर थाना बरही क्षेत्र के सभी वित्तीय संस्थाएं बैंक एटीएम माइक्रोफाइनेंस बैंक आदि को सघन रूप से चेक किया गया जिसमें सभी को सुरक्षा उपकरण एवं बैंक एटीएम में गार्ड रखने की समझाइए दी गई एवं सभी बैंक में उपस्थित गार्डों को एवं बैंक स्टाफ को समझाइश दी गई की बैंक एटीएम में आने वाले सभी व्यक्तियों पर सघन नजर रखी जावे एवं बैंक एटीएम के अंदर आने वाले संदिग्ध व्यक्ति जो की मास्क हेलमेट एवं फेस कवर लगाए रहते हैं उन्हें बाहर ही मास्क हेलमेट फेस कवर उतरवा कर अंदर प्रवेश करने दिया जाए एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बरही में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इमरजेंसी अलार्म को चालू करा कर देखा गया जो कि खराब होने से शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक बरही को अलार्म सुचारू रूप से चालू करवाने हेतु समझाइए दी गई। एवं थाना क्षेत्र के सभी बैंक जैसे SBI बैंक बरही , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बरही, पंजाब नेशनल बैंक गैरतलाई, SBI बैंक पिपरियाकला आदि सभी बैंक एटीएम को चेक किया गया एवं सभी शाखा प्रबंधक एवं बैंक स्टाफ को सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सतर्क एवं सुरक्षित रहने की समझाइए दी गई।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

