कुठला पुलिस कोऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व के अपराध में गुमशुदा बालिका को कुठला पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत रॉबर्ट्सगंज जिला सेनभद्र उत्तरप्रदेश से दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनों ने कुठला पुलिस के कार्य की सराहना की है
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका
निरीक्षक राजेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में उप निरीक्षक सौरभ सोनी,महिला प्रधान आरक्षक सविता तिवारी, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

