आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका को बरही पुलिस ने मण्डीदीप जिला रायसेन से किया दस्तया

 आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका को बरही पुलिस ने मण्डीदीप जिला  रायसेन  से किया दस्तया
           
आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका को बरही पुलिस ने मण्डीदीप जिला  रायसेन  से किया दस्तया                                

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान ”  के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में  पुलिस अधीक्षक,अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं  अनुविभागीय अधिकारी  विजयराघवगढ श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवम उप निरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई । टीम द्वारा थाना बरही  के अप. क्र. 494/2017 धारा 363 आई. पी.सी.  के अपर्हत बालिका को मंडीदीप जिला रायसेन जाकर ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत अपर्हत बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिका को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान   इस सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक किशोर कुमार द्विवेदी,उनि विनोद कांत सिंह ,  आर. 529 जगत सिंग की मुख्य भूमिका रही।

आपरेशन मुस्कान के तहत अपर्हत बालिका को बरही पुलिस ने मण्डीदीप जिला  रायसेन  से किया दस्तया

   मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post