स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर ने सुनी जनता की पीड़ा, शिविर लगाकर कराया सीएम हेल्पलाइन की समस्याओं का निराकरण
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। सीएम हेल्पलाईन संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी संतोष कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन में आज 17 अक्टूबर को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद कार्यालय में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद
अखिलेश गौर के द्वारा शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में स्नीमनाबाद पुलिस अनुभाग के अन्तर्गत आने वाले थाना स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, ढीमरखेडा, बाकल एवं उमरियापान के सीएम हेल्पलाईन के शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना जाकर उनका
संतुष्टीपूर्वक निराकरण कराया गया। इस दौरान कुल 13 सी.एम. हेल्पलाईनों शिकायतों को निराकृत कराया गया। शिविर में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखिलेश दाहिया, थाना प्रभारी ढीमरखेडा मोहम्मद शाहिद, थाना प्रभारी उमरियापान सिद्धार्थ राय, थाना प्रभारी बाकल अनिल यादव एवं थाना बहोरीबंद से उनि. धनंजय पाण्डेय उपस्थित रहें
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


.jpg)
.jpg)