श्री राधाकृष्ण मंदिर लघु वृंदावन धाम बांधा में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर हुआ अपूर्व महारास

 श्री राधाकृष्ण मंदिर लघु वृंदावन धाम बांधा में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर हुआ अपूर्व महारास

श्री राधाकृष्ण मंदिर लघु वृंदावन धाम बांधा में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर हुआ अपूर्व महारास

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। श्री राधाकृष्ण मंदिर लघु वृंदावन धाम बांधा में शरद पूर्णिमा शरद महोत्सव के अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधाकृष्ण जी एवं गोप गोपीकाओं की सजीव झाकियों के अपूर्व महारास के दर्शन से भाव विभोर होकर मग्नावस्था में डूबे रहे। सायं 6 बजे से कटनी की ख्यातिलब्ध गीतांजलि कला परिषद के बाल कलाकारों न परिषद की निर्देशिका सपना दुबे के मार्गदर्शन में जैसे ही महारास की प्रस्तुति प्रदान की वैसे ही समूचे परिसर में ऐसा प्रतीत हुआ जैसे साक्षात श्री राधाकृष्ण अपनी गोपियों के साथ प्रत्यक्ष प्रकट होकर नृत्य कर रहे हैं।

श्री राधाकृष्ण मंदिर लघु वृंदावन धाम बांधा में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर हुआ अपूर्व महारास

 नन्हे नन्हे बाल कलाकारों द्वारा नौ दुर्गा शक्ति स्वरूपा नृत्य के साथ स्थानीय बालिकाओं एवं देवियों के द्वारा भगवान के समक्ष गरबा नृत्य की भावपूर्ण सेवा दी गई। सायं 7.30 बजे भगवान मुरलीमनोहर जी ,आदि शक्ति मां गायत्री जी ,भगवान भोलेनाथ जी, हनुमान जी एवम विघ्न विनाशक गणेश जी की भव्य नृत्य महाआरती हुई तथा खीर प्रसाद वितरित हुआ। कटनी सत्संग समिति के अध्यक्ष भगवान दास माहेश्वरी ,दौलत राम,श्रीकांत शुक्ला ,रामनरेश त्रिपाठी, नवनीत चतुर्वेदी, महेश पाठक ,सीताराम मिश्रा, सतेन्द्र त्रिपाठी ,कृष्णकांत पांडे, मनोज पाठक, राघवेंद दुबे ,अरुण तिवारी आदि ने सभी कलाकारों का सम्मान एवं प्रोत्साहन प्रदान किया

श्री राधाकृष्ण मंदिर लघु वृंदावन धाम बांधा में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर हुआ अपूर्व महारास

    मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post