अवैध मदिरा के खिलाफ कार्यवाही का सिलसिला जारी आबकारी विभाग ने जब्त किया 67 हजार से अधिक का महुआ लाहन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। 5, न्यायालयीन व्याकरण पंजीबद्ध (10 अक्टूबर) - जिले में अवैध रूप से मदिरा का निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही का सिलसिला निरंतर जारी है।जिला आबकारी अधिकारी आर.के.बघेल ने बताया कि कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर गुरूवार को आबकारी वृत्त विजयराघवगढ़ के ग्राम दडौरी में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम द्वारा दबिश देकर कार्यवाही की गई। दबिश की कार्यवाही के दौरान 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 660 किलोग्राम महुआ
लाहन को मौके पर जप्त किया गया तथा महुआ लाहन का सैंपल लिया जाकर मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के विरूद्ध 5 न्यायालयीन प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 के पंजीबद्ध किये गये। इस दौरान जब्त की गई मदिरा एवं लाहन का अनुमानित मूल्य लगभग 67 हजार 500 रूपये है।कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार पटेल, मोना दुबे, एस.डी. सिंह, आबकारी आरक्षक सीपी त्रिपाठी, शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय और निर्माण और रोकथाम हेतु इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


.jpg)