बिजली,का करंट लगने से भैंस और उसके बच्चे की मौत
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। देवरी सानी मैं आज तड़के सुबह बिजली का करंट लगने से दो भैंस एवं एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई भैंस मालिक राजभान यादव देवी सानी ग्राम पंचायत पहाड़ी ने बताया सुबह 5:बजे घर से भैंसों को चरने हेतू निकाला था एवं मैं अपने घर में नहाने के उपरांत अपनी भैंस देखने जाता हूं जो की मेड के ऊपर बिजली करंट लगने से मृत मिली ऊपर खंभे से एलटी लाइन के नीचे लाइन टूटने से भैंसों
की मौत हुई पीड़ित राजभान यादव द्वारा बताया गया कि यह भैंस करीब 6 माह पूर्व एक लाख रुपए की खरीद के लाया था आज मेरा तो सब कुछ लुट गया यह एलटी लाइन टूटने से बिजली विभाग निवार की लापरवाही साफ देखी जा सकती है यह एलटी लाइन पहले से ही टूटी हुई थी इसके बाद भी बिजली विभाग द्वारा ध्यान न दिए जाने के कारण आज भैसों की मौत हुई
ब्यूरो रिपोर्ट कटनी,जगदंबा पाठक

