जिला,जेल कटनी में बंदियों ने मनाईं जन्माष्टमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर किया गया आयोजन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिला जेल में निरुद्ध बंदियों के धार्मिक एवं आध्यात्मिक कल्याण एवं बंदियो को आध्यात्मिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला जेल कटनी में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं राकेश जैन शिक्षक के सानिध्य में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
जिसमें जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी, जेल उपाधीक्षक डॉ समता तिवारी एवं समस्त जेल स्टाफ की उपस्थिति रही। अपने उदबोधन में मुख्य अतिथि ने जेल को तपोभूमि कहा और बंदियों को क्रोध, लोभ त्याग कर स॑यम का जीवन जीने की सलाह दी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक द्वारा सभी को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी तथा योगीराज श्री कृष्ण के गीता दर्शन पर प्रकाश डाला।
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


.jpg)