जिला अजाक्स ने मनाई बाबासाहब की जयंती समाज में अच्छे कार्यों के लिये किया सम्मान

 जिला अजाक्स ने मनाई बाबासाहब की जयंती समाज में अच्छे कार्यों के लिये किया सम्मान

जिला अजाक्स ने मनाई बाबासाहब की जयंती समाज में अच्छे कार्यों के लिये किया सम्मान

कटनी मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़।संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 133 वीं जयंती मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स जिला शाखा कटनी द्वारा प्रांतीय अजाक्स भोपाल से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार गुलमोहर मैरिज गार्डन नदी पार कटनी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उक्त कार्यक्रम रामकिशोर दाहिया प्रांतीय उपाध्यक्ष भोपाल एवं संभाग प्रभारी जबलपुर के मुख्य आतिथ्य एवं बलवीर सिंह परस्ते अजाक्स जिलाध्यक्ष कटनी की अध्यक्षता तथा मायारानी चौहान प्रांताध्यक्ष सेवानिवृत्त एशोसिएशन महिला प्रकोष्ठ भोपाल, अनिल खम्परिया प्रांतीय महामंत्री मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, कुर्मी पटेल समाज जिलाध्यक्ष ऋषिराम पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में बाबा साहब के तैल्यचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन अर्चन वंदन माल्यार्पण के साथ उनके जन्मदिवस का केक काटकर प्रारम्भ हुआ।

जिला अजाक्स ने मनाई बाबासाहब की जयंती समाज में अच्छे कार्यों के लिये किया सम्मान

जयंती समारोह में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। समाज में समता न्याय बंधुत्व कायम रखने के लिए इस मंच से संकल्प लिया। समाज एवं संगठन हित में अनवरत अपनी सेवाएंँ देने के लिए जिला अजाक्स कटनी ने मायारानी चौहान, अनिल खम्परिया, ऋषिराम पटेल, रामकिशोर दाहिया एवं सीमा ठाकुर का तिलक लगाकर फूल मालाओं के साथ शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकिशोर दाहिया, बलवीर सिंह परस्ते, मायारानी चौहान, ऋषिराम पटेल, अवधेश दाहिया, रूपलाल झरिया, राजेश प्रताप सिंह, बलराम दाहिया, गणेश प्रसाद आरख, रामप्रताप दाहिया, रवि सिंह ठाकुर, राजेन्द्र कुमार कोरी, पूर्णेश उइके, वचन सिंह तेकाम, अखिलेश मेहरा, सीमा ठाकुर, राम सिंह मरावी, सुग्रीव महोबिया, राजू भैया सिंह, रामप्रसाद लढ़िया,

जिला अजाक्स ने मनाई बाबासाहब की जयंती समाज में अच्छे कार्यों के लिये किया सम्मान

 सुदर्शन प्रसाद कोरी, भगीरथ बंसल, निर्भय सिंह बड़़करे, तेजराम रविदास, सुभद्रा सिंह बड़करे, मीना सिंह ठाकुर, सुन्दर रविदास, राममिलन भुमिया, राजकुमार गांधी, सोनू सरावगी, एकता दुबे, संतोष पटेल, नरेश महोबिया, राधा रैदास, विजय कुमार पटेल, रामकिशोर यादव, मंगल प्रसाद भुमिया, वंदना शाक्य, सुखदेव सिंह मरावी, बाबूराम पटेल, रवि लाल चौधरी, एम.एल.अहिरवार, ललित कुमार पटेल, शिवराम सिंह ठाकुर, अशोक कुमार खंगार, पुरुषोत्तम लाल गोंड़, सुनील साकेत, ममता जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। संचालन अवधेश दाहिया एवं बलराम दाहिया ने संयुक्त रूप से किया।

जिला अजाक्स ने मनाई बाबासाहब की जयंती समाज में अच्छे कार्यों के लिये किया सम्मान

     मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post