अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर नगर में होगें विविध कार्यक्रम, नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिये निर्देश

 अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर नगर में होगें विविध कार्यक्रम, नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिये निर्देश

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर नगर में होगें विविध कार्यक्रम, नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिये निर्देश


कटनी। संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा श्रीराम मंदिर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरीय निकायों में विशेष गतिविधियों का आयोजन दिनांक 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक किये जाने के निर्देश दिये गये है।

निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा के संबंध में शासन संचालनालय जिला प्रशासन के निर्देशानुसार समस्त गतिविधियों के आयोजन की रूपरेखा पत्र व्यवहार समस्त तैयारियों को पूर्ण कराने हेतु एक सेल गठित की है। 14 जनवरी 2024 को सुरम्य पार्क में प्रातः 9 बजकर 30 मिनट पर संगोष्ठी एवं कार्यक्रम आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई तथा सुरम्य पार्क में सायंकाल 5 बजकर 30 मिनट पर भजन संध्या का आयोजन किया गया।

इसी प्रकार आज 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे रंगोली चित्रकला गायन एवं निबंध प्रतियोगिता निगम के केसीएस उच्चतर माध्यमिक शाला साधूराम उच्चतर माध्यमिक शाला एवं ए रविन्द्रराव उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित हुई।

इसी क्रम में नगर निगम कार्यालय के मंदिर में पूजन व प्रसाद का वितरण के साथ साथ सुरम्य पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।

16 जनवरी को प्रातः 8 बजकर 30 मिनट पर विभिन्न मंदिरों के आसपास एवं प्रमुख मार्ग के रोड डिवाइडरों की सफाई धुलाई करने एवं नगर निगम कार्यालय में जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जायेगी।

17 जनवरी को प्रातः 8 बजे नगर निगम के परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता रैली जीरो वेस्ट अवधारणा नगर निगम कार्यालय से प्रारंभ होगी।

18 जनवरी को दोपहर 11 बजकर 30 मिनट व्हीआईपी रोड स्थित रेस्ट हाउस की दीवार अथवा पुलिस कोतवाली की दीवार पर श्रीराम जानकी जी से संबंधित चित्र शिल्प लघु झांकी का आयोजन के साथ नगर निगम कटनी में दोपहर 12 बजे रहवासी संघों की बैठक एवं सायंकाल 4 बजे कालोनाइजर बिल्डर्स की बैठक आयोजित होगी।

19 जनवरी को दोपहर 3 बजे नगर निगम कार्यालय एवं सभी श्रीराम जानकी मंदिर में सुंदर काण्ड पाठ हनुमान चालीसा रामायण भजन संध्या के साथ-साथ सायं 5 बजकर 30 मिनट पर साधूराम उच्चतर माध्यमिक शाला में दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

20 जनवरी को दोपहर 3 बजे से श्री राम जानकी जी की शोभायात्रा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर कमानिया गेट से प्रारंभ होकर सुभाष चौक झंडा बाजार आजाद चौक से गाटरघाट में श्री राम मंदिर में शोभायात्रा का समापन होगा।

21 जनवरी को दोपहर 3 बजे सुरम्य पार्क में जनसंगठनों के सहयोग से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परिचर्चा नृत्य-नाटिका का आयोजन किया जावेगा।

22 जनवरी को सायंकाल 5 बजे कटायेघाट नदी में दीपदान एवं मंदिरों में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम किया जावेगा।

निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने शासन के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 22 जनवरी तक श्रीराम मंदिर अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं संबंधी आदेश जारी कर सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को सौंपी गई सभी व्यवस्थाऐं प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये है।

  

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर नगर में होगें विविध कार्यक्रम, नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिये निर्देश

     मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post