पुलिसने लगाई जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की क्लास, अब तक किए गए कामकाज का लिया जायजा, लाउडस्पीकर खुले में मांस बिक्री सहित अन्य विषयों पर दिए निर्देश
कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा आज 10 जनवरी 24 को पुलिस कार्यालय से समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना एवं चौकी प्रभारियों की वर्चुअल मीटिंग ली गई।
मीटिंग में पुलिस अधीक्षक कटनी श्री रंजन द्वारा लंबित सीएम हेल्पलाइन का संतुष्टिप्रद निराकरण, थानों का युक्तियुक्तकरण के संबंध में की गई कार्यवाही, अवैध रेत परिवहन रोकने, मांस की खुली बिक्री नहीं होने देने, सीमा में लाउडस्पीकर का प्रयोग सुनिश्चित करने के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। एवं निर्देश दिए गए की किसी भी स्थिति में मांस मछली की खुली बिक्री नहीं हो एवं धार्मिक स्थलों पर ध्वानि विस्तारक यंत्रों का निश्चित सीमा में उपयोग सुनिश्चित हो।
वर्चुअल मीटिंग में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल
.jpg)