आरटीओ विभाग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज में लगाया लर्निंग लाइसेंस सिविर सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत किया गया आयोजन
कटनी। परिवहन विभाग के द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभाग के द्वारा जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन आज 11 जनवरी को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटनी में सड़क सुरक्षा संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवाने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
आज आयोजित किए गए कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित सड़क पर लगे विभिन्न संकेतों के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में छात्र-छात्राओं को परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल व लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में 30 छात्र-छात्राओं द्वारा लर्निंग लाइसेंस के आवेदन किए गए। उन्हें हेलमेट संबंधी व यातायात के नियमों की जानकारी भी प्रदान की गई।
डीपीएस में जागरूकता शेमीनार
डीपीएस स्कूल में भी सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। यहां पर छात्र-छात्राओं को सड़क पर लगे विभिन्न संकेतों के विषय में जानकारी देते हुए यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें हेलमेट सहित सभी नियमों का पालन करने की समझाइस दी गई।
इनकी रही मौजूदगी
पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं डीपीएस में आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विमलेश गुप्ता के अलावा यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे, कॉलेज प्राचार्य नरेंद्र बलकेरकर, नेहरू युवा केंद्र से राजकुमार अग्रवाल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी


