यातायात पुलिस ने बेलवेदर स्कूल के बच्चों को बताए सुरक्षित यातायात के नियम।
कटनी । पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर यातायात पुलिस प्रभारी ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के क्रम में आज बेलवेदर इंटरनेशन स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचकर सुरक्षित यातायात एवं नियमों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों के माध्यम से बड़ों को भी जगरूक करने के उद्देश्य से बच्चों को अपने अभिभावकों को हेलमेट पहनाकर अथवा सीट बेल्ट लगाकर सेल्फी लेकर भेजने के लिए कहा गया, निश्चित ही जब बच्चे बड़ों से कहेंगे पापा हेलमेट लगाइये या सीटबेल्ट लगाइये तब कोई बहाना नहीं चलेगा। आज के बच्चे ही कल के युवा हैं बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक करना निसन्देह एक सराहनीय प्रयास किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी
