कलेक्टर के साथ स्वादिष्ट भोजन खाकर खिले बच्चो के चेहरे, बमंनगवा मे कक्षा 9 वीं, 10 वीं की कक्षा शुरू करने कलेक्टर से की गई मांग
कटनी। विजयराघवगढ़ विकासखंड के बच्चो के लिए यह दिन बेहद खास रहा, क्योंकि उस दिन जिले के मुखिया ने उनके साथ भोजन किया एवं रेड क्रॉस के सदस्यों, डॉक्टर विनोद कुमार, ब्रह्ममूर्ती तिवारी, हेतराम गुप्ता, अरुण गुप्ता, आशिक बेग द्वारा स्वेटर, स्कूल बैग, जूते एवम खेल सामग्री वितरित की गई।
ग्रामीणों द्वारा कक्षा 9 वी,10 वी की क्लास चालू करने का अनुरोध कलेक्टर अवि प्रसाद से किया।कलेक्टर ने तुरंत ही अपने अधीनस्थ को इस विषय को नोट करने के लिए कहा।
ध्यान देने वाली बात यह है की बमंनगवा माइनिंग प्रभावित गांव है और प्रधानमंत्री द्वारा माइनिंग प्रभावित गांवों के लिए विशेष उपबंध किए गए हैं।
कलेक्टर के बमनगवा आगमन पर पद्मा शुक्ला, राकेश गुप्ता, शिवानी शुक्ला, वैशाली विनोद पैगवार, प्रितेश पांडेय, महेंद्र मिश्रा, भरत शर्मा, मनोज दुबे, नीरज बड़गैया, ऋषभ तिवारी, आशुतोष दीक्षित, सुदेश समन, महेश जूरिक, पंकज गर्ग, संतोष कुमार अग्रवाल, अनूप सिंह द्वारा रेड क्रॉस सदस्य एवम निक्ष्य मित्र की सदस्यता दिलवाई गई। निक्षय मित्र बनने पर कलेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट ब्रह्ममूर्ती तिवारी ने सभी सदस्यों का कलेक्टर से परिचय करवाया। कलेक्टर के बमंनगवा स्कूल आगमन पर एसडीएम महेश मंडलोई, सीएमओ धर्मेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष मनीषा शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष केवट, जिला समन्वयक केके डेहरिया, बीईओ ए के कोरी, बीआरसी विवेक दुबे, महाविद्यालय प्राचार्य द्वय आशा तिवारी, महेश स्वर्णकार, प्रथ्विराज सिंह, गुरुदीप कपूर, आशिक बेग, रामकिंकर तिवारी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य भारत शर्मा ने कलेक्टर अवि प्रसाद, समस्त आगुंतक गणों एवम दान दाताओं का आभार व्यक्त किया।
मध्य प्रदेश समाचार संपादक श्यामलाल सूर्यवंशी

