विश्व रेबीज दिवस पर जिला पशु चिकित्सालय में लगेगा निःशुल्क टीकाकरण शिविर पालतू कुत्तों-बिल्लियों सहित पशुओं का होगा रेबीज रोधी टीकाकरण, आमजन को बीमारी से बचाव की दी जाएगी जानकारी
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक, 28 सितंबर 2026,विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुओं एवं आमजन को रेबीज जैसी घातक बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पशु चिकित्सालय कटनी के पॉलीक्लिनिक परिसर में 30 सितंबर 2026 को रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर का आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला कटनी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. नीता मनोचा तथा सिविल सर्जन जिला पशु चिकित्सालय कटनी डॉ. सुमंत वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।शिविर में पालतू कुत्तों, बिल्लियों सहित अन्य पालतू पशुओं का निःशुल्क रेबीज प्रतिरोधक टीकाकरण किया जाएगा। इसके साथ ही पशुपालकों एवं नागरिकों को रेबीज रोग के कारण, लक्षण, संक्रमण से बचाव तथा आवश्यक उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी
पशुपालन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने पालतू पशुओं का समय पर रेबीज रोधी टीकाकरण अवश्य कराएं। साथ ही शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों से रेबीज से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करें और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। विभाग ने कहा कि जागरूकता एवं समय पर टीकाकरण के माध्यम से रेबीज के खतरे को कम करने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।
शिविर का विवरण
स्थान: जिला पशु चिकित्सालय कटनी, पॉलीक्लिनिक परिसरदिनांक: 30 सितंबर 2026 समय: प्रातः 10 बजे से, आवश्यकतानुसारजारीकर्ता: जिला पशु चिकित्सालय, कटनी (मध्यप्रदेश)

