सुभाष चौक शिविर एवं डोर-टू-डोर संपर्क अभियान से 190 उपभोक्ताओं ने लिया जलकर राहत योजना का लाभ बकाया जमा नहीं करने पर 9 नल कनेक्शन विच्छेदित, योजना का लाभ लेने के लिए मात्र 12 दिन शेष

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी / दिनांक, 28 सितंबर 2026 नगर निगम प्रशासन द्वारा जलकर राहत योजना का लाभ अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए शिविर आयोजन और घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सुभाष चौक में विशेष जलकर राहत शिविर आयोजित कर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी गई। शिविर एवं डोर-टू-डोर संपर्क अभियान के माध्यम से 190 उपभोक्ताओं को योजना के तहत 50 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त किया।निगम के राजस्व अमले द्वारा शिविर में पहुंचे नागरिकों के साथ ही घर-घर संपर्क कर बकायेदार उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता, छूट एवं निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उपभोक्ताओं को बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।

बकाया जमा नहीं करने पर 9 नल कनेक्शन विच्छेदित

निगम प्रशासन द्वारा एक ओर बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत योजना का लाभ दिलाने के लिए निरंतर जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्याप्त समय एवं जानकारी देने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। सोमवार को विभिन्न वार्डों में बकाया जलकर जमा नहीं करने पर 9 नल कनेक्शन विच्छेदित किए गए।

मात्र 10 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का लाभ

उल्लेखनीय है कि जलकर राहत योजना के अंतर्गत कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्रदान की जा रही है। योजना की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित है तथा अब मात्र 12 दिन शेष हैं। निगम प्रशासन ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना अपना बकाया जलकर जमा कर योजना का लाभ प्राप्त करें।

सुभाष चौक शिविर एवं डोर-टू-डोर संपर्क अभियान से 190 उपभोक्ताओं ने लिया जलकर राहत योजना का लाभ बकाया जमा नहीं करने पर 9 नल कनेक्शन विच्छेदित, योजना का लाभ लेने के लिए मात्र 12 दिन शेष

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post