चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-अटेंडेंस से छूट देने की मांग, लघु वेतन कर्मचारी संघ ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ,जिला शाखा कटनी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर उनका पुष्पगुच्छ एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान संघ ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें ई-अटेंडेंस प्रणाली से छूट दिए जाने की मांग संबंधी ज्ञापन प्रमुख सचिव,स्कूल शिक्षा विभाग एवं आयुक्त,लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश शासन के नाम सौंपा।संघ के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि ज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए ई-अटेंडेंस से छूट प्रदान करने की मांग की गई है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के उचित समाधान हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर संघ के उप प्रांताध्यक्ष अजय गौतम, प्रमोद मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज श्रीवास, सौरभ सिंह, राकेश जसूजा, अजीमुद्दीन शाह, नीलेश पौराणिक, कमलेश पांडेय, भागीरथ तिवारी, स्थाई कर्मी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र राज,बालकदास, अरुण मिश्रा, सतीश पटेल, अभिषेक सिंह मरावी,आयुष पांडेय,वर्षा देशमुख, सत्येंद्र कोरी,रामलोचन यादव सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

