निगमायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, रामलीला मैदान से हटाया गया अतिक्रमण निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्रवाई, पंचनामा बनाकर जब्त की गई सामग्री

निगमायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, रामलीला मैदान से हटाया गया अतिक्रमण,

निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्रवाई, पंचनामा बनाकर जब्त की गई  सामग्री,

निगमायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, रामलीला मैदान से हटाया गया अतिक्रमण निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्रवाई, पंचनामा बनाकर जब्त की गई  सामग्री

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा रामलीला मैदान के निरीक्षण के दौरान अतिक्रमण हटाने के दिए गए निर्देशों के तत्काल बाद नगर निगम का अतिक्रमण अमला सक्रिय हो गया। निगम की टीम ने रामलीला मैदान पहुंचकर सार्वजनिक स्थल पर किए गए अतिक्रमण को हटाया तथा मौके पर अनधिकृत रूप से रखी गई लगभग 100 बोरी गल्ला एवं अन्य सामग्री का पंचनामा बनाकर सामग्री जब्त करने की कार्यवाही की गई।

अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह ने बताया कि  रामलीला मैदान एक सार्वजनिक उपयोग का महत्वपूर्ण स्थल है। मैदान में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा अथवा सामग्री रखकर सार्वजनिक उपयोग में बाधा उत्पन्न करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करें तथा नगर की व्यवस्था एवं सौंदर्य बनाए रखने में सहयोग करें। निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की नियमित एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

निगमायुक्त के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, रामलीला मैदान से हटाया गया अतिक्रमण निगम के अतिक्रमण अमले ने की कार्रवाई, पंचनामा बनाकर जब्त की गई  सामग्री

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post