अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में कटनी समाज की गरिमामयी सहभागिता, सामाजिक एकता का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में कटनी समाज की गरिमामयी सहभागिता, सामाजिक एकता का दिया संदेश,

अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में कटनी समाज की गरिमामयी सहभागिता, सामाजिक एकता का दिया संदेश

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पूज्य सिंधी पंचायत, हाउसिंग बोर्ड वैदिक कॉलोनी के तत्वावधान में कटनी से 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के उदयपुर में आयोजित पांचवें अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष नंदलाल टहलरामानी ने किया।

सम्मेलन में देश-विदेश से आए सिंधी समाज के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के साथ सामाजिक उत्थान, संस्कृति के संरक्षण, युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कटनी से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

सम्मेलन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल माउंट आबू पहुंचकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा समाज एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रतिनिधिमंडल में नंदलाल टहलरामानी के साथ लोकचंद बुधवानी, मास्टर साहब अशोक पुरुस्वानी, राजकुमार चुघ, प्रकाश वाधवानी, रामचंद्र मूलवानी, सचचानंद झामनानी, वीरेंद्र जी, संतोष वाधवानी, मनोहरलाल पोपटानी, दयालदास, रामचंद्र कटारिया, बीकचंद थारवानी, रामचंद्र आहूजा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य शामिल रहे।

कटनी से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की सक्रिय भागीदारी ने सम्मेलन में सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा भावना का प्रभावी संदेश दिया तथा जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

अंतर्राष्ट्रीय सिंधी सम्मेलन में कटनी समाज की गरिमामयी सहभागिता, सामाजिक एकता का दिया संदेश



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post