निवार पुलिस ने खेतों में पहुंचकर चलाया नशामुक्ति अभियान, महिलाओं व मजदूरों को दिलाई शपथ

निवार पुलिस ने खेतों में पहुंचकर चलाया नशामुक्ति अभियान, महिलाओं व मजदूरों को दिलाई शपथ

निवार पुलिस ने खेतों में पहुंचकर चलाया नशामुक्ति अभियान, महिलाओं व मजदूरों को दिलाई शपथ

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत शनिवार को चौकी निवार पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र के खेतों में पहुंचकर महिलाओं एवं मजदूरों के बीच नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र ने उपस्थित महिलाओं एवं श्रमिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर अभिशाप है। उन्होंने सभी से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिलाओं एवं मजदूरों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रमिकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने का संकल्प लिया।इस दौरान चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र, संतोष प्रजापति, अरविंद कुशवाहा सहित चौकी निवार का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

निवार पुलिस ने खेतों में पहुंचकर चलाया नशामुक्ति अभियान, महिलाओं व मजदूरों को दिलाई शपथ

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post