भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं,समाजसेवी अखिल पांडे ने खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा का किया आत्मीय स्वागत,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा के अल्प प्रवास पर कटनी आगमन के अवसर पर समाजसेवी अखिल पांडे ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर आत्मीय चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन (सोनी) तथा जिला मंत्री आशीष गुप्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने सांसद श्री शर्मा का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व एवं संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री वी.डी. शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

