अवैध गांजा तस्कर को कुठला पुलिस ने दबोचा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस को दिनांक 05/06/2026 के रात्रि में आरोपी से 2 किलो 600 ग्राम गांजा जप्त करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है । दिनांक 05/07/2026 को थाना कुठला पुलिस को कस्बा / क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम बिलहरी से बड़खेरा की ओर जाने वाले रोड़ पर बहुड़ा नदी के पुल के पास एक व्यक्ति हाथ में नीले रंग का कपड़े का थैला लिया था दिखाई दिया । पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस स्टॉफ द्वारा घेराबन्दी कर पकड़कर राहगीर साक्षियों की उपस्थिति में रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम जितेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ मज्जुल ठाकुर पिता स्व. अर्जुन सिंह उम्र 41 साल निवासी ग्राम बिलहरी बड़खेरा पुलिस चौकी बिलहरी थाना कुठला जिला कटनी का होना बताये । संदेह होने पर थैला की तलाशी ली गई, जिसमें जिसमें हरे रंग का कलीयुक्त पत्तीदार एवं बीजयुक्त तीक्ष्ण गंधवाला पदार्थ मिला,जिसकी पहचान मादक पदार्थ गांजा के रूप में की गई जो तौल पर कुल 2 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 37,000/ रुपये को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधि संगत कार्यवाही की गई है । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 576/26 धारा 8,20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनिल यादव, रामाश्रय सिंह,अजय यादव, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

