राम मनोहर लोहिया वार्ड को मिली 59.41 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात महापौर,क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से हुआ भूमिपूजन रचना नगर में सी.सी. नाली निर्माण एवं अहमद नगर में आंगनवाड़ी भवन निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, 16 जुलाई। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राम मनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक-5 में लगभग 59.41 लाख रुपये की लागत से विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद श्री उमेंद्र अहिरवार सहित जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से भूमिपूजन कराया गया। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री डॉ रमेश सोनी,सुभाष साहू,सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष संजू गर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय नागरिकों कि मौजूदगी रही।

इन विकास कार्यो से वार्ड नागरिकों मिलेगा सीधा लाभ

विकास कार्यों में राममनोहर लोहिया वार्ड अंतर्गत लगभग 46.41 लाख रुपये की लागत से शिशिर गुप्ता के मकान से हनुमान मंदिर तक सी.सी. नाली निर्माण कार्य, रचना नगर में सी.सी. नाली निर्माण कार्य किया जाएगा वहीं अहमद नगर में लगभग 13 लाख रुपये की लागत से आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, वहीं आंगनवाड़ी भवन बनने से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विकास के साथ जनसेवा का संकल्प : महापौर श्रीमती सूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि शहर का प्रत्येक वार्ड विकास की मुख्यधारा से जुड़े, इसके लिए निगम लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने अपने भावुक शब्दों में कहा, “पद आज है, कल नहीं रहेगा, लेकिन जनता की सेवा का मेरा संकल्प सदैव अटूट रहेगा। मैं राजनीति में किसी पद के लिए नहीं, बल्कि जनसेवा के उद्देश्य से आई हूं। शुरुआत से ही जनता की सेविका के रूप में कार्य करती आई हूं और आगे भी बिना किसी भेदभाव के पूरे समर्पण, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ शहरवासियों की सेवा करती रहूंगी। जनता का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है, जो मुझे निरंतर विकास और सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।क्षेत्रीय पार्षद श्री उमेंद्र अहिरवार ने कहा कि वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता देते हुए इन विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाई गई है। उन्होंने महापौर एवं नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि वार्ड के विकास के लिए आगे भी इसी प्रकार निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।

मातृशक्तियों ने विकास कार्यों पर व्यक्त किया हर्ष,जताया आभार

इस दौरान वार्ड की मातृशक्तियों ने महापौर श्रीमती सूरी का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। महिलाओं ने वार्ड में प्रारंभ हुए विकास कार्यों के लिए महापौर एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी आवश्यकताएं पूरी होंगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। महापौर ने भी सभी महिलाओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए उन्हें नगर के विकास, स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य की अपेक्षा जताई।

राम मनोहर लोहिया वार्ड को मिली 59.41 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात महापौर,क्षेत्रीय पार्षद सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के करकमलों से हुआ भूमिपूजन रचना नगर में सी.सी. नाली निर्माण एवं अहमद नगर में आंगनवाड़ी भवन निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगा सीधा लाभ

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post