चौकी निवार पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहन पर पुलिस का शिकंजा: 28 सवारियों से भरा पिकअप वाहन चेकिंग के दौरान किया जप्त,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराधों में लगातार अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा के द्वारा दिनांक 22/07/26 को अवैध रूप से पिकअप वाहन पर सवारी भरके चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक MP20GB3329 के चालक रोशन रजक पिता प्रभु लाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम पोंडी थाना पाटन जिला जबलपुर से वाहन के दस्तावेज मांगने पर न होना बताया जिसे मौके चेक करने पर 28 सवारी होने पर धारा 66/192,52/192 मो, व्ही,एक्ट में जप्त किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया,।
पुलिस कार्यवाही में विशेषभूमिका
चौकी प्रभारी निवार स.उ.नि. अजनी मिश्रा,कमलेश्वर शुक्ला गौरव सेन,अरविंद की विशेष भूमिका रही,

