मानव श्रृंखला और रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान को मिला जनसमर्थन

मानव श्रृंखला और रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान को मिला जनसमर्थन,

मानव श्रृंखला और रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान को मिला जनसमर्थन

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत रविवार को चौकी निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवार में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। इसके बाद सभी को नशा न करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, व्याख्यातागण एवं लगभग 530 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, अंकित दुबे, संतोष प्रजापति तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए जीवन में स्वस्थ एवं सकारात्मक आदतें अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता से ही नशा मुक्त समाज का सपना साकार हो सकता है,

मानव श्रृंखला और रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान को मिला जनसमर्थन

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post