नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत निवार पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को किया जागरूक

नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत निवार पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को किया जागरूक

नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत निवार पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को किया जागरूक

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के निर्देशन तथा थाना प्रभारी संजय दुबे के नेतृत्व में निवार चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, द्वारा "नशे से दूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत मिडिल स्कूल तखला एवं निवार पहाड़ी क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।पुलिस टीम ने उपस्थित लोगों को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। निवार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा "नशे से दूरी 2.0" अभियान क्षेत्र में लगातार जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे की लत से बचाने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत निवार पुलिस ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को किया जागरूक

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post