कटनी जिले में एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025 अंतर्गत 19 इकाइयों को मंजूरी,
41.52 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश,150 व्यक्तियों को मिलेगा रोजगार,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक 21 जुलाई 2026 को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, कटनी में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सहायता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्य प्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना 2025 के अंतर्गत पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का निराकरण किया गया।
समिति ने एक-एक प्रकरण का विस्तृत परीक्षण करने के उपरांत कुल 19 प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की।
स्वीकृत प्रकरणों का विवरण
उद्योग विकास अनुदान हेतु 18 प्रकरण स्वीकृत किए गए। इनमें राईस मिल, दाल मिल, वॉलपुट्टी प्लांट, रिफ्रैक्ट्रीज, पेपर थाली-दोना निर्माण, आइसक्रीम निर्माण, कार्बन ब्लॉक, फ्यूल ऑयल, वायर आदि विभिन्न उद्योग शामिल हैं।
अधोसंरचना विकास अनुदान हेतु 01 प्रकरण स्वीकृत किया गया। यह स्वीकृति अधोसंरचना कार्य पूर्ण होने एवं उत्पादन प्रारंभ करने के उपरांत प्रस्तुत बिलों के आधार पर दी गई है।
इन 19 स्वीकृत इकाइयों द्वारा जिले में लगभग 41.52 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश किया जाएगा, जिससे 150 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।
बैठक में कलेक्टर महोदय,के अलावा महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, श्रीमती ज्योति सिंह चौहान, मेजर किण्डो तथा एलडीएम, भारतीय स्टेट बैंक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह स्वीकृति जिले में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी। जिला प्रशासन एमएसएमई योजनाओं के माध्यम से निवेशकों को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कटनी (मध्य प्रदेश)

