कटनी पुलिस की कांबिंग गश्त में 132 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा

कटनी पुलिस की कांबिंग गश्त में 132 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा

कटनी पुलिस की कांबिंग गश्त में 132 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ के उद्देश्य से शनिवार को कटनी पुलिस ने व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिलेभर में एक साथ कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान पुलिस ने न्यायालयों से जारी 24 स्थाई वारंटी तथा 52 गिरफ्तारी वारंट में कुल 132 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 56 जमानती वारंट और 60 समंस भी तामील किए गए।पुलिस ने अपराधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए 49 गुंडों एवं 41 निगरानी बदमाशों के घर पहुंचकर उनकी जांच की। वहीं अवैध शराब के परिवहन, विक्रय और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत चार प्रकरण दर्ज किए गए।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 बीएनएसएस के तहत एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जबकि धारा 126 एवं 135 बीएनएसएस के अंतर्गत 35 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। कांबिंग गश्त के दौरान एक जिलाबदर बदमाश की भी जांच की गई।रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत 60 मुसाफिरों की जांच कर उनका विवरण रजिस्टर में दर्ज किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों में पुलिस का भय कायम रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

कटनी पुलिस की कांबिंग गश्त में 132 वारंटी गिरफ्तार, अपराधियों पर कसा शिकंजा


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post