भानपुरा नंबर 01 विद्यालय में निवार पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को दिलाई शपथ
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को चौकी निवार पुलिस द्वारा भानपुरा-1 विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।इस अवसर पर चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र,संतोष प्रजापति, अरविंद कुशवाहा सहित चौकी निवार का पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता कर नशा मुक्ति की शपथ ली।

