गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाओं के लिए कुठला थाना को मिला ISO प्रमाणन,

गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाओं के लिए कुठला थाना को मिला ISO प्रमाणन,

गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाओं के लिए कुठला थाना को मिला ISO प्रमाणन,

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा पुलिस कार्यप्रणाली को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए किए गए सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिले के 13 थाना में कुठला पुलिस थाना को भी आईएसओ (ISO) प्रमाणन प्रदान किया गया है।

इस उपलब्धि से थाना प्रभारी स्टाफ एवं पुलिस कर्मियों में हर्ष का माहौल है। आईएसओ प्रमाणन मिलने से यह प्रमाणित होता है कि थाना स्तर पर सेवाओं की गुणवत्ता, कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और आम नागरिकों के प्रति जवाबदेही निर्धारित मानकों के अनुरूप है।

पुलिस विभाग ने इसे बेहतर कार्यसंस्कृति, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने कहा कि भविष्य में भी नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे,लिए

गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाओं के लिए कुठला थाना को मिला ISO प्रमाणन,


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post