थाना बड़वारा पुलिस द्वारा,ऑपरेशन सड़क सुरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चला रहा हाइवा चालक पर सख्त कार्रवाई

 ‘ थाना बड़वारा पुलिस द्वारा,ऑपरेशन सड़क सुरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चला रहा हाइवा चालक पर सख्त कार्रवाई

थाना बड़वारा पुलिस द्वारा,ऑपरेशन सड़क सुरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चला रहा हाइवा चालक पर सख्त कार्रवाई

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बड़वारा पुलिस द्वारा त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चला रहे एक हाइवा चालक को पकड़कर संभावित बड़े सड़क हादसे को होने से रोका गया है।प्राप्त सूचना के अनुसार हाइवा वाहन क्रमांक MP 20 HB 5543 का चालक भानपुरा ग्राम के आसपास क्षेत्र में अत्यंत लापरवाही एवं अनियंत्रित तरीके से वाहन चला रहा था,जिससे अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। सूचना प्राप्त होते ही थाना बड़वारा पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए भानपुरा ग्राम के समीप घेराबंदी कर उक्त हाइवा वाहन को रोक लिया।वाहन चालक की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस द्वारा उसका ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके द्वारा अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। इसके उपरांत पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर सुरक्षित थाना परिसर में खड़ा कराया तथा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिस द्वारा वाहन को नहीं रोका जाता, तो कोई गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हो सकती थी। 

कटनी पुलिस आमजन से अपील

 शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

थाना बड़वारा पुलिस द्वारा,ऑपरेशन सड़क सुरक्षा’ के तहत बड़ी कार्रवाई, नशे में वाहन चला रहा हाइवा चालक पर सख्त कार्रवाई


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post