जिला आदिवासी कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाया वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा,कटनी में जिला आदिवासी कांग्रेस के तत्वावधान में गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान महारानी रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, स्वाभिमान,त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राज्य,संस्कृति एवं सम्मान की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया,जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय कोल ने कहा कि महारानी रानी दुर्गावती का जीवन संघर्ष,सेवा,राष्ट्रभक्ति और आत्मसम्मान की अमर गाथा है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं अधिकार पहुंचाने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला,संगठन महासचिव प्रेम बत्रा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कमल पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव,सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, दुर्गावती कोल, रूपा तिवारी, तुलाराम गोटिया, संजय गुप्ता, श्याम यादव, इकलाख अहमद, इमरान खान,दिलदार खान, रमेश अहिरवार,विनोद अहिरवार,सलाहुद्दीन खान, विजय समुद्रे एवं हर्षित मिश्रा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती के आदर्शों पर चलने तथा समाज में समरसता, सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।फोटो कैप्शन:
कटनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

