निवार पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को किया जागरूक
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी निवार पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांवों में पहुंचकर आमजन को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, एटीएम कार्ड, ओटीपी, सीवीवी नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया,फर्जी लिंक,लॉटरी, केवाईसी अपडेट,डिजिटल अरेस्ट,निवेश एवं नौकरी के नाम पर होने वाली ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई। ग्रामीणों को साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना देने से राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।निवार चौकी,प्रभारी अंजनी मिश्र ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन लेनदेन के मामले में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना दें। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

