कटनी जिले के सिलौंडी मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 कटनी जिले के सिलौंडी मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,

कटनी जिले के सिलौंडी मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/सिलौंडी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिलौंडी कन्या हाई स्कूल में संपन्न हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं,युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित सभी जन, प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। अतिथियों द्वारा सर्व प्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण करने के पश्चात  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 भाजपा सिलौडी मंडल उपाध्यक्ष अमित राय ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्राप्त होता है आज योगा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है और सभी लोग इसे अपना रहे हैं।

 पूर्व सरपंच डॉक्टर मनमोहन राय ने उपस्थित जनों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अशोक हल्दकार एवं आभार व्यक्त कन्या शाला प्राचार्य विशाल बड़करे ने किया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी सिलौडी मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, सिलौडी पूर्व सरपंच डॉक्टर मनमोहन राय, भाजपा पूर्व नगर इकाई अध्यक्ष प्रहलाद राय, भाजपा सिलौडी सोसल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, कन्या शाला प्राचार्य विशाल वरकड़े, संकुल प्रभारी प्राचार्य चन्द्र कुमार परसवार, भाजपा बूथ अध्यक्ष बैजनाथ दाहिया, संतोष बर्मन, तुलसी नामदेव, अशोक कुमार हल्दकार, अक्षय राय, कमलेश सेन, मिथिला सेन एवं स्कूल के छात्र छात्रा की विशेष उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित,
लोगों ने नियमित योग करने, स्वस्थ रहने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

कटनी जिले के सिलौंडी मैं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post