घर में मिले गांजे के पौधे,आरोपी विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,कमल मौर्य व अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक,अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम को मह्त्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 25/06/2026 को थाना विजयराघवगढ़ क्षेत अन्तर्गत रेड कार्यवाही के दौरान ग्राम घुघरी में सुरेश चौधरी के घर के सामने बाड़ी में गांजा के पौधे जैसे हरे रंग के तीन नग पौधे दिखाई दिये, पौधों को उखड़वाकर चेक किया गया, मादक पदार्थ गांजा के पौधे होना पाये गये, तौल कार्यवाही के दौरान कुल बजनी 570 ग्राम मिले, आरोपी सुरेश चौधरी पिता स्व. सेमाली चौधरी उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम घुघरी के विरूद्ध अपराध धारा 8/20 एन.एन.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस की सम्पूर्ण कार्यवाही में
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे,उनि शैलेन्द्र सिंह,सउनि संतोष कुमार स्वामी,पप्पू प्रजापति की मुख्य भूमिका रही।

