सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर कुठला पुलिस ने की कार्यवाही

 सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर कुठला पुलिस ने की कार्यवाही

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर कुठला पुलिस ने की कार्यवाही

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ दिनांक -27 जून 2026 पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने,आमजन को सुरक्षा प्रदान करने एवं नागरिकों के निर्बाध जीवन-यापन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है । अरमान द्विवेदी पिता अरुण द्विवेदी, उम्र 29 वर्ष, निवासी पन्ना मोड़, थाना कुठला, जिला कटनी के द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित की गई थी, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी । मामले की गम्भीरता को देखते हुए थाना कुठला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया तथा उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया ।थाना प्रभारी कुठला अखलेश दाहिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक,भड़काऊ अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सामग्री प्रसारित करना दण्डनीय अपराध है। सायबर सेल टीम द्वारा सोशल मीडिया पर  सतत निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी साथ ही थाना प्रभारी कुठला ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। किसी भी पोस्ट, फोटो,वीडियो या संदेश को बिना सत्यापन के साझा न करें तथा ऐसी कोई भी सामग्री पोस्ट न करें, जिससे सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक पर कुठला पुलिस ने की कार्यवाही



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post