स्लीमनाबाद पुलिस की संवेदनशील पहल से बुजुर्ग महिला को मिला पुनः आश्रय
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम संसारपुर निवासी बुजुर्ग महिला रामरति चौधरी को उनके पुत्र द्वारा घर से निकाल दिए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश समन द्वारा तत्काल ग्राम संसारपुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया ।पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्ग महिला के पुत्रों एवं परिजनों को पारिवारिक दायित्वों, सामाजिक मूल्यों तथा माता-पिता के प्रति कर्तव्यों के संबंध में समझाइश दी। अधिकारियों की समझाइश एवं काउंसलिंग के उपरांत पुत्र अपनी माता को सम्मानपूर्वक अपने साथ रखने के लिए सहर्ष राजी हो गया।पुलिस की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल से बुजुर्ग महिला को पुनः अपने घर में आश्रय मिला तथा परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित हुआ। कटनी पुलिस आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

