चौकी,निवार पुलिस ने ग्राम लखपतेरी में की शराब बेचनेवाले के विरूद्ध की कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचनेवाले के विरूद्ध की कार्यवाही दिनांक 25/06/26 को जरिये मुखबिर के सूचना मिली की ग्राम लखापतेरी एन.एच.30 रोड पर गट्टानी पेट्रोल पंप के बगल में एक व्यक्ति खाखी रंग के कार्टून में अवैध शराब अपने पास रखकर बेचने के लिये बैठा हैं कि सूचना पर ग्राम लखापतेरी एन.एच.30 रोड पर गट्टानी पेट्रोल पंप के बगल में पहुँचे जो मुखविर के बताये अनुसार व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे दौडकर पकडे जिसके पास में खाकी रंग के कार्टून में अवैध शराब रखे मिला जिसका नाम पता पूछे तो अपना नाम सहदेव उर्फ छोटे जायसवाल पिता रामकुमार जायसवाल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लखनवारा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से मिले कार्टून को खुलवा कर देखे तो 30 पाव देशी मसाला शराब शील बंद कीमती 3000/रू की मिली जिसे शराब रखने बेचने का लाइसेंस पूछा गया तो न होना बताया जिसका कृत्य अपराध धारा 34(A) आ.एक्ट का पाये जाने से समक्ष गवाहों के आरोपी के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के 30 पाव देशी मसाला शराब शील बंद जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी को उपरोक्त जुर्म सदर से अवगत कराकर मामले मे 7 वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने से धारा 35(3) बी.एन.एस.एस. का नोटिस तामील किया गया अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया ।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी सउनि अजनी मिश्र,अरविंद कुशवाहा, वकील यादव की विशेष भूमिका रही

