विश्व महासागर दिवस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने समस्त देशवासियों को दी शुभकामनाएं

विश्व महासागर दिवस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने समस्त देशवासियों को दी शुभकामनाएं

विश्व महासागर दिवस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने समस्त देशवासियों को दी शुभकामनाएं

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। विश्व महासागर दिवस के अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि महासागर पृथ्वी की जीवनरेखा हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ मानव जीवन,जैव विविधता और जलवायु के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि विश्व महासागर दिवस हमें समुद्री संसाधनों के संरक्षण,प्रदूषण रोकने और प्राकृतिक संपदा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जल स्रोतों और पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखने तथा प्रकृति संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करें।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने के लिए जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संसाधनों के संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विश्व महासागर दिवस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने समस्त देशवासियों को दी शुभकामनाएं


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post