जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पथवारी में बावड़ी उत्सव का भव्य आयोजन,जल संरक्षण की ली गई शपथ,
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पथवारी, बड़वारा | दिनांक: 28 जून 2026 मध्य प्रदेश शासन एवं जिला समन्वयक डॉक्टर तेजसिंह केशवाल के निर्देशन में "जल गंगा संवर्धन अभियान" के अंतर्गत प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कार्यक्रम किया जा रहा है जिसके परिपेक्ष में आयोजित तृतीय चरण की श्रृंखला में ग्राम पंचायत पथवारी के पंच जल कुंड धाम झिरिया में बावड़ी उत्सव का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जन अभियान परिषद बड़वारा की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नंदिनी वाटिया के मार्गदर्शन में एवं नवांकुर संस्था अंचला ग्राम विकास समिति धनवारा व प्रस्फुटन समिति के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कलश यात्रा निकाली गई एवं गंगा आरती का आयोजन किया गया। "जल बचाओ अभियान" के तहत संगीत कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे
ग्राम पंचायत पथवारी के पूर्व सरपंच फूलगिरी गोस्वामी, वर्तमान सरपंच प्रतिनिधि अमर राज सिंह ठाकुर,नवांकुर संस्था प्रमुख रघुवीर सिंह उजाला फाऊंडेशन महगवां बरछैका से हरभगत सिंह एवं मानव जीवन विकास समिति बिजोरी से नवांकुर संस्था प्रभारी गुलशन रूहेल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शुभा गोस्वामी, CMCLDP के छात्र सचिन सिंह चौहान, संजय पाटकर,अपेक्षा भुमिया,खुशबू सिंह, प्रियंका सिंह, नवान्कुर प्रमुख प्रियंका रजक, सिंह, MJVS से राम सखा पाल।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पथवारी के अध्यक्ष गणेशपुरी गोस्वामी, सचिव,शिवराज केवट सहित सदस्य संतोष दहिया, कृष्ण कुमार यादव, मंगल सिंह एवं वार्ड पंच मीराबाई, रजनी गोस्वामी, जानकी गोस्वामी सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीणजन, छात्र-छात्राएं आर्या गोस्वामी, अवधेश गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद द्वारा किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गणेशपुरी गोस्वामी ने सभी ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन एवं पारंपरिक जल स्त्रोतों के संरक्षण की अपील की।

