भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विधायक संजय पाठक को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विधायक संजय पाठक को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष,

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विधायक संजय पाठक को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय पाठक को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए जाने पर कटनी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थकों में हर्ष का वातावरण है। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

विधायक संजय पाठक का यह मनोनयन संगठन के प्रति उनके समर्पण,सक्रिय कार्यशैली तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान माना जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके अनुभव, संगठन क्षमता और नेतृत्व कौशल से पार्टी को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।

भाजपा जनों ने विश्वास व्यक्त किया है कि संजय पाठक अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा प्रदेश के साथ-साथ कटनी जिले का गौरव भी बढ़ाएंगे। उनके मनोनयन को जिले के लिए सम्मान और गौरव का विषय बताया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में विधायक संजय पाठक को मिली जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post