खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनीं कु.प्रिया पाठक,परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल

 खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनीं कु.प्रिया पाठक,परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनीं कु.प्रिया पाठक,परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। जिले के पौनिया निवासी प्रतिष्ठित पाठक परिवार की होनहार पुत्री कु.प्रिया पाठक का चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) पद पर होने से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है। कु. प्रिया पाठक,विमलेश पाठक की सुपुत्री हैं,जिन्होंने अपनी मेहनत,लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।कु. प्रिया पाठक प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति गंभीर एवं समर्पित रही हैं। उन्होंने अपनी प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित करते हुए निरंतर सफलता प्राप्त की। अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने लोक सेवा आयोग के माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अपनी इस सफलता का श्रेय कु.प्रिया पाठक ने अपने माता-पिता एवं दादी को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन,प्रेरणा और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने युवाओं से भी लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।कु. प्रिया पाठक की नियुक्ति पर परिजनों,मित्रों,शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बनीं कु.प्रिया पाठक,परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post