कटनी,शिव नगर में महायज्ञ की तैयारीयां तेज: महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, पहुंच मार्ग के गड्ढें भरने ,प्रकाश-पेयजल व्यवस्था पूर्ण करने के दिए निर्देश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी,(09 मई)-पावन पुरुषोत्तम मास के अवसर पर कटनी शिव नगर स्थित श्री शंकर मंदिर मसुराहा जी का बगीचा में आगामी 16 मई से आयोजित होने जा रहे भव्य ‘अष्टादश (18) महापुराण पारायण’ एवं ‘श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ’ की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। आयोजन को लेकर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने आयोजन स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती सूरी

ने पार्षदगण एवं निगम अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए आयोजन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने तथा आवागमन को सुगम बनाने के लिए मार्गों के गड्ढों में डस्ट डलवाने के निर्देश दिए।

डॉ. रजनीश शास्त्री जी के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महायज्ञ के अंतर्गत 15 मई 2026 को सायंकाल 5 बजे दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, कमानिया गेट से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 16 से 22 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक तथा सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा एवं प्रवचन आयोजित होंगे।

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि धार्मिक आयोजन

केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक होते हैं। नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

कटनी,शिव नगर में महायज्ञ की तैयारीयां तेज: महापौर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, पहुंच मार्ग के गड्ढें भरने ,प्रकाश-पेयजल व्यवस्था पूर्ण करने के दिए निर्देश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post