कटनी,जनसुनवाई में संवेदनशीलता की मिसाल: वृद्ध महिला तक स्वयं पहुंचीं महापौर श्रीमती सूरी प्रत्येक मंगलवार बढ़ रही सहभागिता, समस्याओं के समाधान को मिल रही निरंतरता

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी,(5 मई) – नगर निगम में आयोजित महापौर जनसुनवाई एक बार फिर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बनकर सामने आई। शहर के विभिन्न वार्डों से नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां पेयजल, सड़क, स्वच्छता,प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की गई।

महापौर ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता

जनसुनवाई के दौरान एक प्रेरणादायक दृश्य तब देखने को मिला, जब एक वृद्ध महिला सीढ़ियां चढ़कर ऊपर नहीं जा सकीं। स्थिति को देखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी स्वयं नीचे पहुंचीं और महिला से उनकी समस्या जानी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

सीधे संवाद से आसान हुआ समाधान

कार्यक्रम में नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे महापौर के समक्ष रखने का अवसर मिला, जिससे शिकायतों को बिना देरी के समझा गया। महापौर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।इस दौरान विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे, जिससे कई मामलों में मौके पर ही कार्यवाही शुरू की गई।

हर मंगलवार आयोजित हो रही जनसुनवाई

महापौर श्रीमती सूरी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे रखें। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए यह मंच उपलब्ध कराया गया है,इसका सभी अधिक से अधिक लाभ उठायें।

कटनी,जनसुनवाई में संवेदनशीलता की मिसाल: वृद्ध महिला तक स्वयं पहुंचीं महापौर श्रीमती सूरी प्रत्येक मंगलवार बढ़ रही सहभागिता, समस्याओं के समाधान को मिल रही निरंतरता

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post