चौकी निवार पुलिस ने की शराब पिलाने वालौ पर ताबड़तोड़ कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया,थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्र ने क्षेत्र में अवैध अब शराब पिलाने वाले पर की कार्यवाही, दिनांक 10/05/2026 को मुखबिर के सूचना मिली की ग्राम पहाडी निवार अंग्रेजी शराब की दुकान के बाजू काली मोहल्ला मे विनय कुमार कोल अपनी दुकान के पीछे कुछ व्यक्ति शराब पी रहे है चेक करने पर कुछ शराबी दुकान के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे तथा दुकान का मालिक विनय कुमार कोल उन्हे देशी शराब व अन्य सामग्री उपलब्ध करा रहा था। पुलिस को देखकर शराबी वहां से भाग गये तथा दुकान के मालिक विनय कुमार कोल पिता रामगोपाल कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम पहाडी थाना माधवनगर जिला कटनी को घेराबंदी कर पकडा गया। गवाह राहुल सेन व आर. अरविद के समक्ष विनय कुमार कोल के कब्जे से, 02 पाव देशी मदिरा प्लेन आधे भरे , 05 नग डिस्पोजल गिलास, एक नमकीन का पैकेट तथा शराब बिक्री की रकम 120 /- रुपये मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया । आरोपी विनय कुमार कोल का कृत्य अपराध धारा 34,36 आबकारी एक्ट घटित करना पाया गया। आरोपी को विनय कुमार कोल को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु धारा 35(3) बी.एन.एस.एस का नोटिस तामील किया गया अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया । ग
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी सउनि अजनी मिश्र, सउनि राजेश कोरी,प्र.आर.मनीष कुमार,गौरव सेन,अरविंद कुशवाहा की विशेष भूमिका रही

