चौकी खितौली थाना बरही पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्राली जप्त कर की कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 05/05/26 को जुर्म जरायम पतासाझी के दौरान खितौली पुलिस द्वारा अवैध रेत का परिवहन की सूचना पर ग्राम करचुलहा उमरार नदी पुल के पास में दबिश की जो ग्राम करचुलहा उमरार नदी के पास मेन रोड पर एक रेत से भरा हुआ एक नीले रंग का फरमा ट्रैक कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर मिला जिसमें ट्राली में रेत लोड थी । जो ड्राइवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवपाल सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 19 साल निवासी बांका थाना चंदिया जिला उमरिया का होना बताया इसी दौरान थोड़ा आगे ही ग्राम करचुलहा उमरार नदी पुल के पास ही एक और लाल रंग का महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर मिला जिसमें ट्राली में रेत लोड थी जो ड्राइवर से नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू सिंह पिता निरंजन सिंह उम्र 23 साल निवासी बांका थाना चंदिया जिला उमरिया का होना बताया।
जो उक्त दोनों ट्रैक्टरो ट्रालियो समेत अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर दोनों ट्रैक्टरो ट्रालियो को जप्त किया गया तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियो को सुरक्षित चौकी परिसर में खड़ा कराया गया
पुलिस कार्यवाही में संपूर्ण भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे चौकी खितौली प्रभारी अखिलेश मिश्रा,सीताराम वर्मा, अंकित बड़गैया,दिलीप कोल की विशेष भूमिका रही ।चौकी खितौली थाना बरही पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,

