बिलहरी पुलिस ने दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार,कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने भेजा जेल
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को स्थाई वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय व बिलहरी स्टाफ द्वारा दो स्थाई वारंटियों, 1.थाना कुठला के अपराध क्रमांक 125/20 धारा 379 ipc के मामले में स्थाई गिरफ्तारी वारंटी अभिषेक उर्फ राहुल तिवारी पिता संतोष तिवारी निवासी ग्राम गनियारी चौकी झिझरी थाना माधव नगर जिला कटनी,2.माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1290/ 2018 धारा 25 आम्स एक्ट के मामले में स्थाई गिरफ्तारी वारंटी राजू उर्फ राम बहादुर माझी पिता मुन्नीलाल माझी उम्र 29 साल निवासी ग्राम करहिया कला पुलिस चौकी बिलहरी थाना कुठला जिला कटनी दिनांक 2/5/26 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जिन्हे न्यायालय ने जेल भेज दिया है ।
पुलिस,की संपूर्ण कार्यवाही में सराहनीय भूमिका
चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राम सिंह,व्यास गुप्त, सौरभ जैन, दिलकेश्वर सिंह, संदीप भलावी का सराहनीय योगदान रहा।

