बरही पुलिस ने मॉडिफाइड सायलेंसर,लगी,बुलेट,पकड़ी, चालक पर लगाया जुर्माना; नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान जारी
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/थाना बरही में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज (पटाखे) करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। थाना प्रभारी निरी अरविंद कुमार चौबे के निर्देशन में 09/05/2026 को बरही पुलिस ने बुलेट क्रमांक CG 07 AT 9170 को पकड़ा और उस पर ₹1000 का जुर्माना लगाया, साथ ही मौके पर साइलेंसर निकलवाया।कार्यवाही के मुख्य बिंदु:सख्त अभियान: शहर में ध्वनि प्रदूषण और शांति भंग करने वाले बुलेट चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग।जुर्माना और जप्ती: भारी मात्रा में चालान काटे जा रहे हैं और अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर तुरंत जब्त किए जा रहे हैं।
बरही पुलिस की अपील
: बरही पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न करने का अनुरोध किया है, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह कार्यवाही शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए की जा रही है।

